Bima Sakhi Yojana 2025: अगर आप एक महिला हैं और घर बैठकर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी कमाना चाहती हैं, तो बीमा सखी योजना आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC Agent के रूप में काम करने का मौका मिलता है, जहां वे हर महीने ₹5000 से ₹7000 तक कमा सकती हैं।
इसके लिए किसी बड़े निवेश, ज्यादा खर्च या ऊंची डिग्री की जरूरत नहीं है। केवल थोड़े से प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने ही इलाके में बीमा सेवाएं प्रदान कर सकती हैं। इस तरह महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। अगर आप किसी योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा, जिसकी सभी जानकारी हमने आगे बताई है।
योजना का लाभ प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया
बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को सबसे पहले एक शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें उन्हें बीमा उत्पादों की जानकारी, ग्राहक से संवाद करने का तरीका और बिक्री की रणनीतियां सिखाई जाती हैं।
प्रशिक्षण पूरा होते ही महिला को आधिकारिक रूप से LIC Agent नियुक्त किया जाता है और वह अपने क्षेत्र में बीमा सेवाएं देना शुरू कर सकती है। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाओं को हर महीने ₹5000 से ₹7000 तक की नियमित आय होती है।
इसके साथ ही पहले साल में बेहतर प्रदर्शन करने पर लगभग ₹48,000 तक का बोनस भी मिल सकता है। खास बात यह है कि यह काम घर बैठे किया जा सकता है, जिससे महिलाएं परिवार और काम दोनों को साथ लेकर चल सकती हैं। योजना के अंतर्गत कब-कब कितनी राशि मिलेगी इसका पूरा विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते हैं –
| वर्ष | मासिक आय | बोनस (प्रदर्शन आधारित) |
|---|---|---|
| पहला साल | ₹5000 – ₹7000 | ₹48,000 तक |
| दूसरा साल | ₹7000 – ₹9000 | ₹60,000 तक |
| तीसरा साल | ₹9000 से अधिक | ₹75,000 तक |
Bima Sakhi Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को मिलेगा और आवेदिका भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी इस आयु वर्ग की महिलाएं ही पात्र होंगी।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए, ताकि महिलाएं प्रशिक्षण और काम को आसानी से समझ सकें।
- महिला के पास आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेटवर्किंग की क्षमता होनी चाहिए, जिससे वह ग्राहक से अच्छे से जुड़ सके।
- इंटरनेट और मोबाइल के बुनियादी उपयोग का ज्ञान होना जरूरी है, क्योंकि अधिकांश कार्य डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे।
- महिला का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है, ताकि वह लगातार काम कर सके और प्रदर्शन में सुधार ला सके।
Bima Sakhi Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक खाता और पासबुक की कॉपी
- निवास प्रमाण पत्र
Also Read :- सभी बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2500 रूपये मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन
Bima Sakhi Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला को LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर होम पेज में उपलब्ध Bima Sakhi Yojana लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब खुलने वाले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
- इसके बाद विभाग आपके आवेदन की जांच करेगा और चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।