PM Kisan Yojana 21th Installment Date: 21वीं किस्त के ₹2000 की राशि इस दिन होगी जारी, यहाँ जाने पूरी जानकारी

भारत सरकार किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है PM Kisan Yojana, जिसके जरिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में 2 अगस्त 2025 को सरकार ने 20वीं किस्त किसानों के खातों में भेज दी है। अब सभी किसान PM Kisan Yojana 21th Installment Date जानना चाहते हैं।

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की राशि मिलती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त की राशि ₹2000 तय की गई है और यह सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है ताकि उनकी खेती से जुड़ी ज़रूरतें आसानी से पूरी हो सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब तक सरकार पीएम किसान योजना के तहत 20 किस्तें जारी कर चुकी है। हर चार महीने के अंतराल में सरकार किसानों के खाते में किस्त भेजती है। इसी कड़ी में 20वीं किस्त भी 2 अगस्त 2025 को जारी की गई। अब किसानों की नजर इस बात पर है कि 21वीं किस्त आखिर कब उनके खाते में भेजी जाएगी।

हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2025 में किसानों को 21वीं किस्त की राशि मिल सकती है। इससे करोड़ों किसानों को बड़ा लाभ होगा और वे खेती से जुड़े अपने खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो लघु एवं सीमांत श्रेणी में आते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसके अलावा खाते में डीबीटी लिंक होना अनिवार्य है और e-KYC भी कराना जरूरी है।

अगर किसान के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगा। साथ ही किसान द्वारा जमा किए गए दस्तावेज और दी गई जानकारी सही होना जरूरी है। तभी उसे किस्त की राशि समय पर मिल सकेगी। इसलिए सभी किसानों को अपने दस्तावेज चेक कर लेने चाहिए।

कई किसान यह भी जानना चाहते हैं कि उनकी 20वीं किस्त आई या नहीं। इसके लिए उन्हें पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Farmer Corner” सेक्शन में जाकर “Know Your Status” विकल्प चुनना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करना होगा।

वेरिफिकेशन पूरा होते ही किसान अपने खाते में अब तक आई सभी किस्तों की जानकारी देख सकते हैं। इस तरह आसानी से यह पता चल जाएगा कि 20वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon