Ladki Bahin Yojana 14th Installment: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही माझी लाडकी बहिन योजना राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस योजना से करोड़ों बहनों को नियमित रूप से ₹1500 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाती है ताकि वे अपने खर्च पूरे कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने 14वीं किस्त (अगस्त की किस्त) को लेकर अहम घोषणा की है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी महिला हैं और अभी 13वीं किस्त के बाद 14वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। यहां आपको 14वीं किस्त से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी प्राप्त होगी।
Ladki Bahin Yojana 14th Installment Date
जैसा की माझी लाडकी बहिन योजना की 13वीं किस्त की राशि जारी हो चुकी है और महिलाओं को 14वीं किस्त का इंतजार है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार द्वारा 2800 करोड़ रुपये की निधि जारी की जाएगी। इस निधि के बाद तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 14वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
माना जा रहा है कि सितंबर 2025 के पहले सप्ताह से ही 14वीं किस्त का वितरण शुरू हो जाएगा। लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल हो और उन्होंने अपनी ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी की हो। बिना ई केवाईसी के महिलाओं को लाभ नहीं प्राप्त होगा।
Ladki Bahin Yojana e-KYC
सरकार ने लाडकी बहिन योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और गलत तरीके से लाभ लेने वालों को रोकने के लिए ई-केवायसी अनिवार्य कर दी है। अब हर लाभार्थी महिला को आधार कार्ड के जरिए ई-केवायसी पूरी करनी होगी। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि केवल सही और पात्र महिलाओं को ही लाभ मिल सके।
ई-केवायसी जल्द ही योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकेगी। इसके लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण की जरूरत होगी।
Ladki Bahin Yojana Installment Date
| किस्त | तिथि | राशि |
|---|---|---|
| 14वीं किस्त (अगस्त) | सितंबर 2025 (अपेक्षित) | ₹1500 |
| 13वीं किस्त (जुलाई) | 06 अगस्त 2025 | ₹1500 |
| 12वीं किस्त (जून) | 07 जुलाई 2025 | ₹1500 |
| 11वीं किस्त (मई) | 05 जून 2025 | ₹1500 |
| 10वीं किस्त (अप्रैल) | 03 मई 2025 | ₹1500 |
| 9वीं किस्त (मार्च) | 12 मार्च 2025 | ₹1500 |
| 8वीं किस्त (फरवरी) | 08 मार्च 2025 | ₹1500 |
| 7वीं किस्त (जनवरी) | 25 जनवरी 2025 | ₹1500 |
| 6वीं किस्त (दिसंबर) | 25 दिसंबर 2024 | ₹1500 |
| 5वीं और 4वीं किस्त (अक्टूबर-नवंबर) | 04 अक्टूबर 2024 | ₹3000 |
| 3वीं किस्त (सितंबर) | 25-30 सितंबर 2024 | ₹1500/₹4500 |
| 1वीं और 2वीं किस्त (जुलाई–अगस्त) | 14-17 अगस्त 2024 | ₹3000 |
Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अगर परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन है तो वे पात्र नहीं होंगे।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का खुद का बैंक खाता होना जरूरी है और वह आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय होना चाहिए ताकि राशि समय पर मिल सके।
Also Read :- सभी महिलाओं को मिलेगी ₹10000 का लाभ, नई योजना शुरू, ऐसे उठाए लाभ
Ladki Bahin Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
लाडकी बहिन योजना की 14वीं किस्त की राशि आपको मिलेगी या नहीं? इसका स्टेटस आप नीचे बताएं की प्रक्रिया को फॉलो कर चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- आधिकारिक पोर्टल पर जाने के बाद वहां दिए गए लॉगिन विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- अब अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर आपको पोर्टल में सबसे पहले लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन के बाद अब आपको “Application Made Earlier” सेक्शन पर क्लिक करना है।
- यहां आपको अपनी सभी किस्तों का विवरण देखने को मिलेगा।
- अगर आपकी ई-केवायसी पूरी है और आपका नाम सूची में है तो 14वीं किस्त का पैसा आपके खाते में जमा होगा।
- इसके अलावा, आप डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर अपने वार्ड/ब्लॉक की लाभार्थी सूची भी देख सकती हैं और उसमें अपना नाम चेक कर सकती हैं।