Mahila Rojgar Yojana 1st Installment: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत पंजीकृत विवाहित महिलाओं को सरकार सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे छोटे स्तर पर काम शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। योजना के पहले चरण में हर पात्र महिला को ₹10,000 की राशि दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
इस राशि से महिलाएं अपनी आजीविका को बेहतर बना सकती हैं और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग पा सकती हैं। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे राशि ट्रांसफर सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचेगी। यह कदम महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में बड़ा परिवर्तन साबित होगा।
महिला रोजगार योजना से मिलने वाला लाभ
महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहयोग के रूप में पहली किस्त के रूप में ₹10,000 दिए जाएंगे। यह राशि महिलाओं के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। पहले किस्त जारी होने के बाद अगले 6 महीने में महिलाओं को 2 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराईजाएगी।
इस राशि का उपयोग महिला अपने रोज़गार को शुरू करने, छोटे कारोबार में निवेश करने या फिर आजीविका से जुड़े अन्य कार्यों में कर सकती हैं। इसके साथ ही, यह राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाएगी और उन्हें समाज में सशक्त पहचान दिलाने में मदद करेगी। योजना का उद्देश्य सिर्फ वित्तीय सहायता देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्थायी रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है।
पहली किस्त ₹10000 इस दिन मिलेगा
महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 17 से मिली जानकारी के अनुसार योजना की पहली किस्त 15 सितम्बर, 2025 से जारी की जाएगी। इस दिन से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। जिन महिलाओं ने आवेदन कर लिया है और पात्रता की शर्तों को पूरा किया है, उन्हें यह राशि निश्चित रूप से प्राप्त होगी।
भुगतान की पूरी प्रक्रिया DBT के माध्यम से की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की देरी या गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी। महिलाएं अपने बैंक खाते की जांच करके यह पता लगा सकती हैं कि राशि उनके खाते में जमा हुई है या नहीं। यह राशि महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार से जुड़ने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगी।
महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को मिलेगा, जो जीविका समूह से जुड़ी हों और स्वयं सहायता समूह की सदस्य हों।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए, ताकि वह रोजगार के अवसरों से लाभ उठा सके।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है, ताकि राशि सीधे DBT के माध्यम से पहुंच सके।
- केवल उन्हीं महिलाओं को किस्त का लाभ मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत समय पर आवेदन फॉर्म भरा हो और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की हो।
- आवेदक महिला का परिवार किसी अन्य रोजगार आधारित सरकारी योजना का प्रत्यक्ष लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
- महिला के नाम पर राशन कार्ड और पहचान पत्र होना जरूरी है, जिससे उसकी पात्रता की पुष्टि हो सके।
- इसके अलावा महिला बिहार राज्य की मूल निवासी होना जरूरी है तभी उसे लाभ मिलेगा।
Also Read :- सभी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में, ऐसे उठाएं लाभ
Mahila Rojgar Yojana 1st Installment Status चेक कैसे करें?
सबसे पहले लाभार्थी महिला अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर पासबुक अपडेट कर सकती है। अपडेट होने के बाद यदि ₹10,000 की राशि आ चुकी होगी तो उसका एंट्री में स्पष्ट उल्लेख होगा। इसके अलावा महिलाएं अपने स्मार्टफोन में किसी भी UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay या Paytm) का उपयोग कर सकती हैं। यहां अकाउंट बैलेंस चेक करने का विकल्प चुनकर और UPI पिन डालकर खाते का बैलेंस आसानी से देखा जा सकता है।
यदि महिला नेट बैंकिंग का उपयोग करती है तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करके ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक कर सकती है। जिन महिलाओं को तकनीकी समस्या आती है, वे अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी DBT स्थिति की जांच कर सकती हैं। यदि खाते में राशि नहीं पहुंचती है तो लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकती हैं और कुछ दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।