Maiya Samman Yojana 13th Installment: महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए झारखंड सरकार मईयां सम्मान योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रूपये की राशि दी जाती है ताकि वे अपनी व्यक्तिगत जरूरतें खुद पूरी कर सकें। अभी तक सरकार 12 किस्तें जारी की चुकी है और लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है।
अब सभी लाभार्थी महिलाओं को 13वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि अगली किस्त कब आएगी और भुगतान का स्टेटस कैसे चेक करना है, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड महिलाओं की आर्थिक मदद करने और उन्हें समाज में सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसमें 18 से 50 वर्ष की आयु की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस राशि से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर पाती हैं और आत्मनिर्भर बनती हैं। अब तक योजना की 12 किस्तें जारी हो चुकी है और जल्द ही 13वीं किस्त आने वाली है जिससे जुड़ी नई अपडेट सामने आई है।
Maiya Samman Yojana 13th Installment Date
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पिछली यानी 12वीं किस्त का पैसा महिलाओं के खाते में भेजा जा चुका है और अब 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 अगस्त तक 13वीं किस्त जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि सरकार द्वारा अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। परंतु जैसे ही इस संबंध कोई सूचना आती है यही हम आपको बता देंगे।
मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
- मईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थाई महिला निवासी ही ले सकती हैं।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए तभी लाभ मिल सकेगा।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- यदि महिला का परिवार आयकरदाता है, तो वह मईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले पाएगी।
- योजना के लिए आवेदिका का बैंक खाता होना चाहिए और वह DBT से लिंक होना चाहिए।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदन या दस्तावेजों में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो उस महिला का आवेदन स्वतः निरस्त हो सकता है और उसे किस्त की राशि प्राप्त नहीं होगी।
Also Read :- 10वीं 12वीं पास सभी छात्रों को मिलेंगे फ्री लैपटॉप, ऐसे उठाएं लाभ
Maiya Samman Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?
मईयां सम्मान योजना के 13वीं किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में आएगी, बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको SMS प्राप्त हो जाएगा। SMS न मिलने की स्थिति में आप अपने खाते को अपडेट कर जान सकते हैं कि अब राशि मिली या नहीं? साथ ही नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे के जरिए भी आप किस्त की जानकारी पा सकती है। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट से निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- स्टेटस चेक करने हेतु आपको सबसे पहले मईयां योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर मौजूद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जहां लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले सेक्शन को खोलना है।
- अब यहां पर आपको अपना आवेदन नंबर, पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना है, इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सही स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- वेरीफाई पूरा होते ही आपके सामने आपके आवेदन का पूरा स्टेटस आ जाएगा।
- यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि 12वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया या नहीं और 13वीं किस्त की स्थिति फिलहाल क्या है।