Maiya Samman Yojana 2500 Not Received: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। अगस्त महीने की 13वीं किस्त की ₹2500 राशि सितंबर की शुरुआत से महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
लाखों महिलाएं इस राशि का लाभ उठा चुकी हैं और उन्हें समय पर पैसा मिल भी गया है। लेकिन कई महिलाएं अभी भी इस परेशानी से गुजर रही हैं कि उनके खाते में पैसा नहीं आया। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने साफ किया है कि पात्र महिलाओं के खाते में राशि जरूर पहुंचेगी और इसके लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे।
Maiya Samman Yojana 2500 Not Received
कई महिलाएं शिकायत है कि उनके खाते में 13वीं किस्त के ₹2500 खाते में जमा नहीं हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भुगतान सभी लाभार्थियों को एक ही दिन में नहीं किया जाता है। सरकार राशि को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचा रही है। जिन महिलाओं का आवेदन सही पाया गया है और जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा है, उनके खाते में पैसा पहुंच रहा है।
लेकिन जिन महिलाओं के दस्तावेज में गड़बड़ी है या डीबीटी सक्रिय नहीं है, उन्हें अभी इंतजार करना पड़ सकता है। सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि सभी पात्र महिलाओं के खातों में सितंबर माह के भीतर राशि पहुंच जाएगी। इसके अलावा हाल ही में योजना के अंतर्गत 4.50 लाख महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, इनको भी राशि नहीं मिलेगी।
कितनी महिलाओं को मिला पैसा
मिली जानकारी के मुताबिक 20 लाख से ज्यादा महिलाओं को 13वीं किस्त की राशि पहले ही मिल चुकी है। लेकिन अभी भी लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिनके आवेदन सत्यापन के दौरान होल्ड पर रखे गए हैं। कुछ महिलाओं को अपात्र भी घोषित किया गया है, जिसके चलते उन्हें पैसा नहीं मिल रहा है। यानी इस बार केवल उन्हीं को ₹2500 की राशि दी जा रही है जो पूरी तरह से पात्र हैं और जिनकी जानकारी सही पाई गई है।
Also Read :- 13वीं किस्त के 2500 रूपये सभी महिलाओं को मिलना शुरू, नहीं मिला तो करें ये काम
13वीं किस्त के 2500 रूपये नहीं मिले, अब क्या करें?
अगर आपके बैंक खाते में अभी तक 13वीं किस्त का पैसा नहीं आया है तो सबसे पहले अपने बैंक खाते का बैलेंस और पासबुक चेक करें। कई बार राशि आ जाती है लेकिन मैसेज नहीं मिलता है। अगर पैसा नहीं आया है तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन स्टेटस और डीबीटी स्टेटस चेक करें। अगर आपका डीबीटी सक्रिय नहीं है तो तुरंत अपने बैंक में जाकर आधार सीडिंग कराएं।
इसके अलावा आप नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जाकर भी अपने किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर सब कुछ सही होने के बाद भी किस्त की राशि खाते में अभी तक नहीं पहुंची है तो ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित अधिकारी आपके आवेदन पर कार्य करेंगे और फिर किस्त की राशि खाते में भेज दी जाएगी।